Jabalpur News: फर्जी टीए - मेडिकल बिल लगाकर करोड़ों का घोटाला करने वाले एएसआई पर एफआईआर दर्ज

Jabalpur News: FIR registered against ASI who committed fraud worth crores by submitting fake TA and medical bills

Jabalpur News: फर्जी टीए - मेडिकल बिल लगाकर करोड़ों का घोटाला करने वाले एएसआई पर एफआईआर दर्ज

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रांझी स्थित छठवीं बटालियन विसबल जबलपुर में टीए शाखा में 16वीं वाहिनी के कुल 12 कर्मचारियों के नाम पर फर्जी टीए बिल ,मेडिकल बिल लगाकर करीब 3 करोड़ रुपए सरकारी राशि का फ्रॉड किया गया। यह फर्जीवाड़ा जांच के दौरान फाइनेंशियल इंटेलीजेंस द्वारा पकड़ा गया था। जिसके बाद छठवीं वाहिनी बिसवाल एडज्यूटेंट सहायक सेनानी विजय कुमार अंभोरे द्वारा एएसआई सत्यम शर्मा और आरक्षक अभिषेक झारिया के खिलाफ सोमवार की रात धारा 77/26 धारा 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2), 316 (5), 61(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

रांझी थाना पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, वहीं प्रकरण की विवेचना जारी है। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 2022 से 12 नवंबर 2025 तक छठवीं वाहिनी बिसवाल टी. ए शाखा में पदस्थ asi सत्यम शर्मा एवं अभिषेक झारिया (मृतक) जो टी. ए शाखा, मेडिकल शाखा के प्रभारी थे ,उनके द्वारा 16वीं वाहिनी के कुल 12 कर्मचारियों के नाम पर फर्जी टी . ए बिल ,मेडिकल बिल लगाकर करीब 3 करोड़ रुपए सरकारी राशि का फ्रॉड किया गया।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

 https://www.instagram.com/reel/DUVYtv_gcFD/?igsh=c2NreWo0ZTJucnhy  

पुलिस के अनुसार अभिषेक झारिया ने 5 लाख 48 हजार 220 यात्रा भत्ता और मेडिकल बिल के 53 हजार 208 की राशि पास कराई और उसके खाते में 60.19 लाख की राशि पहुंची। आरक्षक नीतेश पटेल के खाते में 30 लाख 62 हजार 816, नीतेश धुर्वे के खाते में 28 लाख 70 हजार 539, हवलदार देवेंद्र कुमार के खाते में 27.92 लाख, आरक्षक राहुल साहू के खाते में 33.19 लाख, आरक्षक आस्तिक शुक्ला के खाते में 24.88 लाख, आरक्षक देवेंद्र सिंह के अकाउंट में 20.36 लाख, आरक्षक राकेश जोशी के खाते में 17.24 लाख, आरक्षक गुलशन सिंह के खाते में 14.98 लाख, आरक्षक जितेन्द्र झारिया के खाते में 13.93 लाख, आरक्षक सुनील विश्वकर्मा के खाते में 12.70 लाख रुपए और आरक्षक विशाल कुमार के खाते में 11 लाख 65 हजार 876 भेजे गए थे।