Jabalpur News: 30 जनवरी से गायब युवक का शव तार से बंधा कुंडम के बदुआ डैम में मिला, हत्या की आशंका

Jabalpur News: 30 जनवरी से गायब युवक का शव तार से बंधा कुंडम के बदुआ डैम में मिला, हत्या की आशंका

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। 30 जनवरी की रात रहस्यमय ढंग से गायब हुए युवक का शव बुधवार को पुलिस ने कुंडम के बदुआ डैम से बरामद किया है।शव का कंबल से लिपटा हुआ था और उसे जीआई तार से बांधा गया था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। लिहाजा पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। वहीं युवक के गायब होने से अब तक के पूरे घटनाक्रम की बारिकी से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कुंडम थाना अंतर्गत 30 जनवरी की रात खेत में दवाई डालने गया ग्राम घुघरा निवासी कपिल टेमरे नामक युवक अचानक गायब हो गया था। जिसके गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा कुंडम थाना में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि कंबल से लिपटा और तार से बंधा हुआ एक शव बदुआ डैम में उतरा रहा है।

पुलिस के मौके पर पहुंचने तक अंधेरा ज्यादा हो जाने के चलते बुधवार की सुबह गोताखोरों की टीम बुलाकर शव को बाहर निकाला गया। कंबल खोलने पर सभी भौंचक्के रह गए। क्योंकि शव 30 जनवरी से गायब कपिल का था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी गई है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DUUyIkSETrF/?igsh=MTd1bDh6MWNxMDVwNg==