Jabalpur News: रांझी सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग का जल्द होगा लोकार्पण, विधायक रोहाणी ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने विकास कार्यक्रमों को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुलाकात की। जिसमें विधायक ने रांझी सिविल अस्पताल में लगभग 45 करोड़ की लागत से बनी हुई नई बिल्डिंग के लोकार्पण के लिए और प्रतिवर्ष रांझी में होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।
साथ ही साथ क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विधायक के लोकार्पण और श्री शिव महापुराण कथा के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने की स्वीकृति प्रदान की। इस मुलाकात में विधायक के जी के साथ मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेगर ,महामंत्री हेमराज सराठे उपस्थित रहे।