Jabalpur News: गुड फ्राइडे पर सजीव क्रूस यात्रा देख श्रद्धालुओं के छलके आंसू , सुबह-सुबह उमड़े हजारों श्रद्धालु

Jabalpur News: Devotees shed tears after watching the live cross procession on Good Friday, thousands of devotees gathered early in the morning

Jabalpur News: गुड फ्राइडे पर सजीव क्रूस यात्रा देख श्रद्धालुओं के छलके आंसू ,  सुबह-सुबह उमड़े हजारों श्रद्धालु

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गुड फ्राइडे पर आज सुबह-सुबह निकली क्रूस यात्रा होली ट्रिनीटी चर्च से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों का भ्रमण कर वापस चर्च पहुंची। जहां प्रार्थना सहित अन्य आयोजन किए गए। अन्य चर्चों में भी गुड फ्राईडे के तहत विविध आयोजन हुए। गुड फ्राइडे ईसाई समाज में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसकी कई दिनों से तैयारी भी चल रही थी। यात्रा के दौरान हाथ में क्रास लिए कलाकार ने बिल्कुल वैसा ही अभिनय किया, जैसा वर्णित है। सजीव चित्रण देख सब भावना में डूब गए।

वीभत्स यातनाओं का चित्रण

यात्रा में यह दशार्यां गया कि किस प्रकार प्रभु येशु को कितनी बीभत्स यातनाओं को सह कर अपना जीवन इस सन्सार को बचाने के लिए क्रूस पर अपना जीवन त्यागना पड़ा। इस सजीव मंचन को देख कर लोगों के आंखो मैं आंसू आ गए, और उन सभी अपने प्रभु की दुःखमई यात्रा का अभास हुआ। इस मंचन के माध्यम से लोगो को पता चला की हमारे पापों के कारण ही प्रभु को अपना जीवन खोना पड़ा। इस मंचन को सफल बनाने में पल्लीपुरोहित डॉ फादर डेविस जॉर्ज का मार्गदर्शन एवम क्रिस्टोफर नरोन्हा, एलिक फर्नान्डिस, ज्ञान प्रकाश, जेरल्ड डेविड, अग्नेल, आएविन, एंजलो, आदि का सहयोग रहा।

देखिए वीडियो -

https://www.instagram.com/reel/DIlYQaQhtW7/?igsh=Z3JxdDBuZTAzdHhl

आज सभी चचों में विशेष आराधना का दौर जारी है। वहीं पूर्व संख्या पर पवित्र गुरुवार मौउंडी थर्सडे की विशेष आराधना संपन्न हुई। मौउंडी थर्सडे को सेंट पीटर एंड पॉल कैथेड्रल माहगिरजा घर सदर में बड़ी ही भक्ति भावना के साथ मनाया गया। यह पर्व प्रभु यीशु ने गुड फ्राइडे के ठीक एक दिन पूर्व संध्या में अपने सभी शिष्यों के साथ भोजन किया था। इसी दिन उन्होंने अपने पूरे 12 शिष्यों के पैर धोकर उन्हें यह शिक्षा दी थी कि यदि तुम वास्तव में बड़े बनना चाहते हो तो पहले सेवक बनी और एक दूसरे से ठीक वैसे ही प्रेम करो जैसे पिता ने अपने पुत्र से किया था।

आज पवित्र गुरुवार का मिस्सा पूजा जबलपुर धर्म प्रांत के प्रमुख डॉ वलन अरासु के द्वारा अर्पित किया गया और उन्होंने माहगिरजा घर में 12 चुने हुए भक्तों के पैर धोए एवं प्रभु यीशु की शिक्षा को वास्तविक जीवन में अमल करने पर जोर दिया। देश में अमन-चैन की प्रार्थना गुड फ्राइडे पर भारत देशा में अमन चैन के लिए विशेष प्रार्थना की गई। आज मिस्सा बलिदान में पल्ली पुरोहित डॉक्टर फादर डेविस जॉर्ज एवं शह पल्ली पुरोहित जोनास मरकाम भी उपस्थित रहे। साथ में सेंट आलोएसिस कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर बेन एंड टोन रोज सेन्ट आलोएसिस स्कूल के प्राचार्य डेविस पी उपस्थित थे।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पल्ली सचिव फेलिक्स बारला, जॉन डेविड मनोज एंथोनी पीटर रेशलू आदि का सहयोग रहा। प्रार्थना के तहत प्रभु यीशु द्वारा जूस पर कही सात वाणियों पर चर्चा में मनन हुआ। भोज की व्यारी का पवित्र संस्कारमें हजारों मसीही शामिल हुए। ईस्टर पर सनराइज सर्विस को लेकर भी उत्साह रहा। इसके बाद सभी जगह ईस्टर आराधना हुई। मिस्सा बलिदान के बाद गुड फ्राइडे क्रूस का रास्ता जुलूस में भारी उपस्थिति रही। ईस्टर सर्विस शनिवार रात 11 बजे और रविवार सुबह 8 बजे होगी। गुड फ्राइडे की आराधना सुबह 9 बजे। इंस्टर आराधना सुबह 5 बजे होगी। शनिवार को प्रार्थना श्रृंखला होगी।