Jabalpur News: कांग्रेस जयहिंद सभा की तैयारियों में जुटे नेता, नहीं आएंगी प्रियंका गांधी
Jabalpur News: Congress leaders busy preparing for Jai Hind Sabha, Priyanka Gandhi will not come

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। कांग्रेस कार्यकर्ता 31 मई को प्रस्तावित 'जय हिंद सभा' को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक संजय शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, और विधायक लखन घनघोरिया ने आज मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि कल, 31 मई को प्रातः 10:30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष विमान से जबलपुर (डुमना) एयरपोर्ट पर आगमन करेंगे। एयरपोर्ट से कार द्वारा वे शौर्य स्मारक, छावनी (वार मेमोरियल) पहुंचकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत, वे प्रातः 11 बजे, शहीद स्मारक, गोल बाजार में आयोजित होने वाली जय हिंद सभा में शामिल होंगे। जय हिन्द सभा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी जी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्य सभा सांसद विवेक तनखा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा आदि वरिष्ठ नेता उपस्थिति रहेंगे।
लेकिन सभा में अब गांधी परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं होगा। राहुल गांधी का आगमन तो पहले ही टल गया था। अब यह तय हो गया है कि प्रियंका गांधी भी नहीं आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि 31 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में महिलाओं की एक सभा को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में महिलाओं की एक सभा को संबोधित करने वाले हैं। वहीं कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा दिखाई गई बहादुरी का सम्मान करने के लिए देशभर में 'जय हिंद सभा' का आयोजन कर रही है।