Jabalpur News: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के गेट में अधिवक्ता पर चाकू से हमला

Jabalpur News: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के गेट में अधिवक्ता पर चाकू से हमला

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के गेट में अधिवक्ता पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि हमला करने वाला व्यक्ति भी वकील है। इस घटना में वकील को चाकू से गर्दन पर गंभीर चोट पहुंची। इसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कर दिया गया है।

हमलावर ने 10 से 12 प्रहार किए हैं। घटना के पीछे पत्नी के केस को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमले में घायल अधिवक्ता रामनाथ रजक का कहना है कि मंगलवार को लगभग शाम चार बजे क्लाइंट कंचन महोबिया के पति राकेश महोबिया आए और विवाद करने लगे। केस वापस लेने की चेतावनी और धमकी देकर चले गए।

इसके बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से लौटते वक्त गेट नंबर 4 पर आरोपी राकेश महोबिया ने रोका और गाड़ी से खींचकर उस पर हमला कर दिया। हमले के वक्त राकेश का एक साथी भी मौजूद था। इसके बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। अधिवक्ता रामनाथ रजक को गर्दन,हाथ,कान सहित कई जगह चोटें आई हैं।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DWlRcC9kat4/?igsh=eG1vNmEwbmJreDNq