Jabalpur News: देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष को भाजपा ने किया निष्कासित
Jabalpur News: BJP expelled the former divisional president who was arrested in the prostitution case
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म और देह व्यापार जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बड़ा एक्शन लिया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निष्कासन आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि पीड़िता असम की रहने वाली 33 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसे एक वर्ष से अधिक समय तक जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार के दलदल में धकेला गया और होटल के संचालक और उसके साथ ही ने भी युवती के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे होटल में मैनेजमेंट के काम के लिए जबलपुर लाया गया था और गढ़ा थाना क्षेत्र की गढ़ा बजरिया में स्थित अतिथि होटल में पिछले एक साल से बंधक बनाकर रखा गया था।
उसे न केवल देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया, बल्कि होटल संचालक एवं इंदिरा गांधी वार्ड के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और उसकी सहयोगी शीतल ने कई बार उसके साथ बलात्कार भी किया। पीड़िता को इस दौरान न कोई मेहनताना दिया गया, न ही उसे बाहर जाने की इजाजत थी। उसे डराया-धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया।
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके सहयोगी शीतल उर्फ मथुरा दुबे फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दुष्कर्म, बंधक बनाना, धमकी देना और अनैतिक देह व्यापार चलाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
देखिए वीडियो-
https://youtu.be/mfIRXwKyBmY?si=GlrWFcToFKrXImSX