Breaking News: भाजपा मोर्चा जिलाध्यक्ष की पत्नी की घर में मिली लाश, पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया
Breaking News: BJP Front District President's wife's body found in the house, police took the husband into custody for questioning

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर/डिंडोरी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष की पत्नी की खून से लथपथ लाश घर में संदिग्ध परीस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। नवविवाहिता की मौत खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
मायके पक्ष के प्राथमिक बयान के आधार पर पुलिस ने संदेही के रूप में पति को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला की मौत के संबंध में पूछताछ करते हुए मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल कर रही है।
पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में मृतिका को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दशरथ ठाकुर (राठौर) सिटी कोतवाली क्षेत्र के सरहरी बिछिया के रहने वाला है। दशरथ ठाकुर डिंडोरी के वार्ड क्रमांक 12 में प्रिंटिंग प्रेस फ्लेक्स का काम करता है और मूर्तिकार भी हैं।
मृतिका की मां रमनी बाई और राजा बलि राठौर निवासी देवलपुर ने पुलिस को बताया कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं उप सरपंच दशरथ का विवाह 3 साल पहले उनकी 22 वर्षीय बेटी संगीता से हुआ था। संगीता मां ने दामाद पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है।