MP News: 13 जिलों के कलेक्टर बदले,नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बने रीवा कलेक्टर, राहुल नामदेव घोटे को मिली मंडला की कमान

MP News: 13 जिलों के कलेक्टर बदले,नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बने रीवा कलेक्टर, राहुल नामदेव घोटे को मिली मंडला की कमान

आर्य समय संवाददाता,भोपाल। गुरुवार को मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 13 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फेरबदल में कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, जो पहले भोपाल कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। वहीं प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रीवा, सागर, धार, शिवपुरी, श्योपुर, उमरिया, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, बैतूल, दमोह और सीहोर/मेहर (आदेश अनुसार) कलेक्टर के नाम शामिल हैं।

देखिए सूची -

प्रियंक मिश्रा - कलेक्टर, भोपाल

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी - कलेक्टर, रीवा

प्रतिभा पाल - कलेक्टर, सागर

राजीव रंजन मीना - कलेक्टर, धार

अर्पित वर्मा - कलेक्टर, शिवपुरी

शीला दाहिमा - कलेक्टर, श्योपुर

राखी सहाय - कलेक्टर, उमरिया

राहुल नामदेव घोटे - कलेक्टर, मंडला

डॉ. योगेश्वर रामकृष्ण भर्स्ट कलेक्टर, झाबुआ

डॉ. सौरभ संजय सोनवणे कलेक्टर, बैतूल

प्रताप नारायण यादव कलेक्टर, दमोह

विदिशा मुखर्जी - कलेक्टर, मेहर

नेहा मीना - कलेक्टर, सिवनी