Jabalpur News: रानीताल यूथ हॉस्टल में देर रात हथियार लेकर घुसे युवक, तोड़फोड़ ... सीसीटीवी फुटेज में आए नजर

Jabalpur News: रानीताल यूथ हॉस्टल में देर रात हथियार लेकर घुसे युवक, तोड़फोड़ ... सीसीटीवी फुटेज में आए नजर

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानीताल खेल काम्पपलेक्स स्थित यूथ हॉस्टल में रविवार की देर रात हथियार लेकर घुसे कुछ उपद्रवी तत्वों ने जमकर हंगामा मचाया और हॉस्टल के अंदर घुसकर तोड़ फोड़कर दी। दहशत गर्द लगभग आधे घंटे तक घटना को अंजाम देते रहे। यहां हॉस्टल में कार्यरत कर्मचारियों को मजबूरन अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागना पड़ा।

बताया जाता है कि उपद्रवी इतने आक्रोशित थे कि उन्होने न सिर्फ हॉस्टल के खिड़की दरवाजों के कांच तोड़े,कूलर पलटाया बल्कि मौजूद चौकीदार को भी शारीरिक चोट पहुंचा दी जिसे हॉस्टल प्रभारी द्वारा रात्रि में ही हॉस्टिपल में भर्ती करवाया गया। खेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानीताल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को दोपहर एक पक्ष क्रिकेट मैच खेल रहा था तो वहीं खेल काम्पलेक्स में रहने वाले कुछ खिलाड़ी भी स्टेडियम में मौजूद थे। 

बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी जो कि बाद में स्थानीय प्रशासन की समझायिश के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए थे। फिर अचानक पता नहीं क्या हुआ कि देर रात्रि लगभग 40 से पचास लोग रात्रि में आए और सीधे यूथ हास्टल में घुसने के साथ ही वहां मौजूद सामान को तोड़ने व पटकने लगे तथा प्रथम मंजिल में जाकर खिड़की दरवाजों के कांच तोड़ डाले। इतना ही नहीं एक कर्मचारी को मारकर घायल भी कर दिया। 

रात्रि डेढ़ बजे दर्ज हुई शिकायत मिली जानकारी के अनुसार हॉस्टल प्रबंधन ने उक्त घटना की संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही जिला कलेक्टर को भी उक्त घटना के अवगत करवा दिया है। शिकायत लेने के पश्चात यूथ हॉस्टल में लगे कैमरों में कैद घटनाक्रम के आधार पर अब पुलिस दाषियों की जांच में जुट गई है।