Jabalpur News: रात बारह बजे घर में घुसा पांच फीट लंबा कोबरा, उड़ गई नींद
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत ग्राम तेवर निवासी गीता प्रसाद पटेल के घर उस वक्त अफरातफरी मच गई,जब रात्रि बारह बजे एक चमकदार काला नाग घर के रसोई कक्ष में प्रवेश कर गया। इस दौरान एक प्लास्टिक का डब्बा गिरने से नागराज ने फुफकारना शुरू कर दिया। तो उसी कक्ष में सो रहे गीता प्रसाद और उनके परिजनों को पता चला की घर में सांप घुस आया है।
उसके बाद तो उनकी नींद उड़ गई। किसी तरह रात गुजारने के बाद सुबह 7:15 बजे घर के सदस्य दीपक पटेल ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर वन क्षेत्र बरगी में छोड़ दिया।
दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है और खेतों में सिंचाई का काम चल रहा है। जिसकी ठंडक से व्याकुल हो कर सर्प गीता प्रसाद पटेल के घर में जाकर छिप गया था। गनीमत है कि छेड़छाड़ ना होने के कारण सर्प ने कोई नुक्सान नहीं पहुचाया।