Jabalpur News: रांझी सिविल अस्पताल और खमरिया बाजार में 2 युवक पर चाकुओं से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। पिछले दिनों रांझी सिविल अस्पताल और खमरिया बाजार में 2 युवक पर चाकुओं से हमला करने वाले तीन आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीएसपी रांझी सतीश साहू ने आज रविवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल रांझी और खमरिया बाजार में पुरानी रंजिश के चलते लखन और राहुल नाम के दो युवकों के ऊपर कुछ बदमाश होने लाठियां से और चाकू से जानलेवा हमला किया था।
जिसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई थी। जिस पर एक आरोपी मोहित राजपूत को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। वही पुलिस ने तीन अन्य फरार आरोपियों को और गिरफ्तार कर लिया है।
जिनके नाम प्रिंस झरिया, अरुण वंशकार और उदय चौधरी है। सीएसपी रांझी सतीश साहू ने बताया अभी इनमें कुछ आरोपियों की और तलाश की जा रही है, जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र की ही जाएगी।