Jabalpur News: फ्लाइओवर के पास नकाबपोश बदमाशों ने की स्काॅर्पियों सवार की हत्या
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत शहजपुर फ्लाईओवर के पास आज शनिवार की सुबह अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो चालक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय अभिषेक उर्फ महेंद्र साहू सुबह स्कॉर्पियो लेकर उज्जैन जाने के लिए निकला हुआ था। इसी दौरान शहजपुर फ्लाईओवर के पास पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गए।
हमले में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस वारदात के पीछे एक दिन पूर्व शहपुरा स्थित शराब दुकान पर हुए एक विवाद को कारण माना जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक का शराब दुकान पर कुछ लोगों से विवाद हुआ था, हालांकि पुलिस ने अभी इस एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DTDBInWgTbt/?igsh=MXZkd2cyMnoxN2ljaQ==