Jabalpur News: गोहलपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पर विवाद, एसडीएम - पार्षद के बीच हुई झड़प
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत मोतीलाल नेहरू वार्ड में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार को आम जनता और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
स्थानीय नागरिकों ने बढ़े हुए बिजली बिल, गलत रीडिंग और स्मार्ट मीटर की तकनीकी समस्याओं का हवाला देते हुए विरोध जताया। विरोध बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और विभागीय टीम को काम रोकना पड़ा।
इसी बीच जिला प्रशासन की टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला। एसडीएम पंकज मिश्रा व पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत करने का प्रयास किया और बिजली विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की। जिसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने का काम पुनः प्रारंभ हो गया।