Jabalpur News: हाइवे में मिले बाबा ने सीमेंट कंपनी के सुपरवाइजर को लगाया 28 हजार का चूना और कार में बैठ हो गया फ़ुर्र

Jabalpur News: हाइवे में मिले बाबा ने सीमेंट कंपनी के सुपरवाइजर को लगाया 28 हजार का चूना और कार में बैठ हो गया फ़ुर्र

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। जबलपुर - नागपुर हाइवे में ठगी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां रास्ते में मिले एक बाबा ने पहले सीमेंट कंपनी के सुपरवाइजर को पहले 5 करोड़ रुपए मिलने का सपना दिखाया और झांसे में आते ही नगदी लेकर रफूचक्कर हो गया। सीमेंट कंपनी के सुपरवाइजर को जब यह समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गया तब वह बरगी पुलिस थाना पहुंचा। बरगी थाना प्रभारी ने सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए सिवनी कंट्रोल रुम को घटना के संबंध में बताया गया। वहीं रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी बरगी ने बताया कि 11 अप्रैल की रात पवन कुमार पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी मंशी मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह योद्धा सीमेन्ट फैक्ट्री निगरी में सुपर वाइजर के पद पर काम करता है। 11 अप्रैल को वह मरापाठा निवासी चेतराम सरोते के साथ अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनएन 2503 से योद्धा सीमेण्ट फैक्ट्री निगरी सीमेण्ट दिलाने ले कर जा रहा था। चेतराम सरोते की उम्र लगभग 60 वर्ष है, जिनके सीमेण्ट खरीदने के पैसे 28 हजार रूपये उसने अपने पास रखे थे।

हाथ के इशारे से रुकवाया, पैसे शुद्ध करने का दिया झांसा 

जैसे ही खमरिया तिराहा के पास नागपुर एनएच 34 रोड पर पहुंचा, तभी एक व्यक्ति बाबा के भेष में गुलाबी रंग की लुंगी लपेटे एवं गुलाबी रंग का कुर्ता जैसा पहने था मिला। जो उसे हाथ देकर रूकने के लिये इशारा किया, तो गाड़ी रोककर वह एवं चेतराम सरोते गाड़ी से उतरे। तब बाबा उसके पास आकर बोला कि भूख लगी है, खाना खाने के लिए पैसा दे दो। तब जैसे ही उसने पर्स में से 10 रूपए निकाल कर दिए तो बाबा ने जमीन से मिट्टी उठाकर उसके हाथ में रख दी और हाथ की मुंट्ठी बंद करते हुए मंत्र पढ़ने लगा। कुछ देर बाद बोला कि मुट्ठी खोले तो काली रेत जैसी मिट्टी निकली। बाबा उसका हाथ देखने लगा और सिर पर हाथ फेरकर बोला कि तुम्हे 5 करोड़ रूपये मिलने वाला है। तुम्हारे पास जो पैसे हैं हाथ में रखों शुद्ध कर देता हुं। तब पवन ने पेंट की जेब से सीमेण्ट खरीदने के लिए रखे 28 हजार रूपए निकालकर अपने हाथ में रख लिए।

सड़क की दूसरी तरफ कार लेकर खड़ा था साथी

बाबा मंत्र पढ़ने लगा और उसका मन भ्रमित कर पैसा अपने हाथ मे ले लिया और उसे 5 करोड़ रूपये का प्रलोभन देकर विश्वास में लिया और पैसा लेकर नागपुर तरफ जाने वाली रोड़ तरफ चला गया।नागपुर तरफ जाने वाली रोड़ में पहले से खड़ी एक बलेनो कार क्रमांक यूपी 14 डी ई 4939 में जाकर बैठ गया। कार सिवनी तरफ चली गयी। कार में एक व्यक्ति सफेद रंग की टी-शर्ट एवं हाफ पेंट पहने था, जो पहले से ही कार का गेट खोलकर खड़ा था। कुछ देर बाद पवन को अहसास हुआ कि उसे 5 करोड़ का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी कर उससे 28 हजार रूपये लेकर चले गये।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DXCOXUxEUq8/?igsh=eW01dzFoM3gxc2Ro

सिवनी में की गई नाकेबंदी 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल सिवनी जिले को घटना के सम्बंध मे सूचना देते हुए आरोपियों के हुलिये व कार नम्बर से अवगत कराया गया। थाना बरगी से प्राप्त सूचना पर आदेगांव जिला सिवनी पुलिस द्वारा बलेनो कार क्रमांक यूपी 14 डी ई 4939 को एवं उसमे बैठे 02 लोगों को हाईवे पर नाकाबंदी लगाकर रोक लिया गया। बरगी पुलिस द्वारा बलेनो कार क्रमांक यूपी 14 डी ई 4939 की तलाश के दौरान आदेगांव पुलिस द्वारा बताये स्थान पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेते हुए नाम पता पूछने पर दोनो ने अपने नाम नवीन नाथ निवासी ग्राम अच्छेजा थाना हषनपुर जिला पलवल हरियाणा एंव विक्रम नाथ पिता सरदार नाथ विसरक जिला गौतम बुद्ध नगर (नोयडा) उत्तर प्रदेश बताए। जिन्हें थाना बरगी लाकर सघन पूछताछ की गयी। जिन्हौंने घटना स्वीकार किए ठगी किए हुए 28 हजार रूपये में से 8 हजार रूपये खर्च करना बताये, आरोपियों के कब्जे से धोखाधडी से प्राप्त 20 हजार रुपये एंव घटना में प्रयुक्त बोलेनो कार, 1 मोबाईल जप्त करते हुये, प्रकरण में आरोपियों की विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध किया गया। अपराध जिनमें गिरफ्तारी हुई- अप क्रमांक 186/26 धारा 318(4),3(5) बीएनएस  

आरोपी -

1) नवीन नाथ पिता स्व सुरेश नाथ उम्र 28 साल निवासी ग्राम अच्छेजा थाना हषनपुर जिला पलवल हरियाणा

2)विक्रम नाथ पिता सरदार नाथ उम्र 36 साल निवासी ग्राम विसरक थाना विसरक जिला गौतम बुद्ध नगर (नोयडा) उत्तर प्रदेश 

उल्लेखनीय भूमिका - ठगी के प्रकरण का खुलासा करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे, उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक होमनलाल, आरक्षक सुधीर कुमार सिंह, अजय शर्मा, विपुल कुमार सिंह एंव आदेगांव पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।