Jabalpur News: कैंट विधानसभा के शहीद चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में बनेगी स्मार्ट सड़क, विधायक रोहाणी ने किया भूमिपूजन

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शहीद चंद्रशेखर वार्ड अंतर्गत लगभग 80 लाख की लागत से निर्मित होने जा रही सड़क जो कुमार किराना से प्रारम्भ होकर सेंट गेब्रियल स्कूल से घोषाल कॉम्प्लेक्स तक बनाई जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण के साथ सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक कार्य सुंदर लैंप पोस्ट तथा विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत पोल लगाए जाएंगे।

उक्त कार्य का भूमिपूजन सोमवार को विधायक अशोक रोहाणी द्वारा किया गया। इस अवसर पर दामोदर सोनी पार्षद चन्द्रशेखर आजाद वार्ड, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद निशांत झरिया श्रीमती सावित्री शाह नगर महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री दशरथ पटेल मंडल महामंत्री सुधीर वेन मंडल उपाध्यक्ष कैलाश रजक शिव मोहन बघेल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभा शंकर कुशवाहा डा कमल बिस्वास आदि उपस्थित थे।