Jabalpur News: गुरंदी दर्शन चौक की आधा दर्जन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Jabalpur News: गुरंदी दर्शन चौक की आधा दर्जन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। सोमवार की देर रात गुरंदी बाजार के दर्शन चौक के पास गल्ला मार्केट में रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। प्लास्टिक ड्रम की दुकान में एक चिंगारी से भड़की आग ने एक बाद एक करीब छह से ज्यादा दुकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

रात करीब दो बजे तक एक के बाद एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचाए जा रहे थे, चूंकि घटना स्थल के पास ही गल्ला मार्केट है, आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए मौके पर लगातार दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की मशक्कत करते रहे। 

शेख आरिफ ने बताया कि सबसे पहले एक प्लास्टिक ड्रम -कुप्पी की दुकान में आग भड़की।आग की लपटें तेजी से फैली और आस-पास की करीब 6-7 दुकानों तक फैल गई। गनीमत यह रही कि सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, कांफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पर सुबह 6 बजे तक पूरी तरह काबू पाया जा सका।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DYgPqngBoXx/?igsh=MW5vMGhxcWd5aWU2Yw==

दरअसल जहां आग लगी थी वहां की गलियां सरकारी और तंग थी जिसे फायर ब्रिगेड हमले को आग बुझाने में काफी मजक्कत करनी पड़ी। ज्यादातर दुकानें टीन शेड की रही। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।