Jabalpur News: कैंट विधायक रोहाणी ने सरस्वती मैदान में 157 महिलाओं को बांटे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन

Jabalpur News: कैंट विधायक रोहाणी ने सरस्वती मैदान में 157 महिलाओं को बांटे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन

आर्य समय संवाददाता,​जबलपुर। कैंट क्षेत्र के सरस्वती मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैंट विधायक अशोक रोहाणी द्वारा 157 जरूरतमंद महिलाओं को 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के तहत निःशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरित किए गए। इस खास अवसर पर गैस कनेक्शन पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में विधायक रोहाणी ने महिलाओं को किट सौंपी और उन्हें बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में इस कल्याणकारी योजना के जरिए मातृशक्ति को उपहार दिया जा रहा है, जिससे उन्हें रसोई के पारंपरिक और कष्टदायक तरीकों से राहत मिल सके। ​ ​

गैस कनेक्शन वितरण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से क्षेत्र की गरीब और श्रमिक वर्ग की बहनों को चूल्हे के हानिकारक धुएँ से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।जिससे उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर बैठी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही हैं। आज का यह आयोजन इसी सेवा और समर्पण भाव का एक जीता-जागता उदाहरण है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,एम आई सी मेंबर दामोदर सोनी, पार्षद अनुराग दाहिया ,निशांत झारिया, संतोषी ठाकुर,पप्पू सोनकर दशरथ पटेल, शोभित आनंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DY4PX54RTQ2/?igsh=MWxlcnZuZnJnYnppNA==