Jabalpur News: कैंट विधायक के बाद कैंट कांग्रेस भी आई एक्शन में, 15 दिनों में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है तो उग्र जन आंदोलन का ऐलान
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कैंट बोर्ड द्वारा पिछले कुछ महीनों में लिए गए निर्णयों को लेकर क्षेत्रीय व्यापारियों व रहवासियों में खासा आक्रोश है। यही कारण है कि स्थिति को भांपते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता ताल ठोंक रहे हैं। गुरुवार को विधायक अशोक रोहाणी ने कैंट बोर्ड पहुंच सीईओ को ज्ञापन सौंपा। इस पर कांग्रेस नेता अभिषेक चिंटू चौकसे ने तंज किया है कि विधायक जनता के साथ छलावा कर रहे हैं।
उन्होंने ने कहा कि कैंट की जनता ने अशोक रोहाणी को अपना मत देकर विधायक की बागडोर सौंपी औऱ साथ ही वे बोर्ड के मनोनीत सदस्य हैं। ऐसे में अगर बोर्ड जनता विरोधी प्रस्ताव लाती है तो उसका विरोध विधायक को उसी समय करना चाहिए था।
यदि सांसद, विधायक किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं तो पत्र के द्वारा आप अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने ने आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन पिछले 4 वर्षों में विधायक द्वारा ना तो बोर्ड बैठक में गए और ना ही किसी भी प्रकार का पत्राचार करके विरोध या आपत्ति दर्ज कराई गई।
कांग्रेस नेता अभिषेक चौकसे ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर समस्याओं का निराकरण तो फिर जो व्यापारियों, जनता के साथ अत्याचार किया जा रहा है और जो भ्रष्टाचार चल रहा है। उसके खिलाफ कैंट बोर्ड कार्यालय का विरोध करते हुए घेराव एवं उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।