Jabalpur News: 22 जिलों के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक- कर्मचारियों बैठे सामूहिक धरने पर

Jabalpur News: Scientists and employees of Krishi Vigyan Kendra of 22 districts sit on mass strike

Jabalpur News: 22 जिलों के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक- कर्मचारियों बैठे सामूहिक धरने पर

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। गुरुवार 14 नवंबर को मध्य प्रदेश के 22 जिलों के कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त वैज्ञानिक एवं कर्मचारी ने अटारी आईसीएआर केंद्र एवं वीसी ऑफिस के सामने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में धरने पर बैठ गए।

केवीके एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के बैनर तले धरना प्रदर्शन रहे कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी, वैज्ञानिक और कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।


उन्होंने ने बताया कि वेतन भत्तों में दो वर्षों से कटौती बंद की जा रही है, जिसे तत्काल बंद  किया जाए। वहीं मान्य भत्ते (चिकित्सा, अवकाश नकदीकरण, ग्रेजुएटी), पदोन्नति और पेंशन (एनपीएस/ओपीएस) केव्हीके कार्मिकों का अधिकार है, इसे निगलने का प्रयास न किया जाए।

इसी तरह जेएनकेव्हीव्ही द्वारा प्रतिमाह समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वरिष्ठता के आधार पर केव्हीके कर्मिकों को शिक्षण/शोध संकाय में स्थानांतरित किया जाए।