Jabalpur News: RDVV कर्मचारी संघ चुनाव कर, प्रत्याशियों ने लगाया पूरा जोर
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों को चुनने कल 25 मार्च को मतदान होना है। लिहाजा कर्मचारी राजनीति के हिसाब से आज की रात कई समीकरणों को बिगाड़ने और नए समीकरण बनाने वाली साबित होगी। संघ के लिए हर साल पदाधिकारी चुने जाते हैं,लेकिन पहली बार बीते वर्षो के कार्यकाल का मुल्यांकन कर्मचारी कर रहे हैं। वे आंकलन कर रहे है कि उन्होने ने बीते दो सालों में क्या खोया और क्या पाया।
विश्वविद्यालय के गलियारों में पदौन्नति के 70 पदों के खत्म होना और समयमान वेतन और अटके पेंशन प्रकरणों पर काफी चर्चाएं हो रही है। क्योंकि उक्त मुद्दों पर कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच सीधे टकराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कर्मचारी अब संघ की कमान ऐसे हाथों में देना चाहते हैं जो प्रशासन से कर्मचारी हितों के मुखर होकर प्रशासन से दो-दो हाथ कर सके।
अध्यक्ष पद को लेकर संजय यादव, वीरेंद्र पटैल और पे्रम प्रकाश पुरोहित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के पूर्व अध्यक्ष पद को लेकर जो तस्वीर नजर आ रही थी,अब वो बदल चुकी है। वहीं महासचिव का चुनाव भी रोचक हो गया है, पहले महासचिव के पद पर राजेंद्र शुक्ला की दावेदारी पुख्ता मानी जा रही थी,लेकिन अब अंकित श्रीवास को अन्य विरोधी गुटों का समर्थन मिलने के बाद स्थिति बदल गई है।
वहीं रीवा गुट बनाम शहरी ब्राम्हण गुट के बीच भी खींचतान साफ-साफ नजर आ रही है। जिसके चलते पूर्व अध्यक्ष वंश बहोर पटैल एक बार फिर किंग मेकर की भूमिका में दिख रहे हैं। इधर,मतदान को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस बार 404 कर्मचारी मतदातों के हाथों में 36 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला है।