Jabalpur News: सहेली के भाई ने शादी का झांसा देकर काॅलेज की छात्रा से किया दुराचार, गर्भवती होने पर खुला राज
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सहेली की शादी के दौरान उसके भाई से हुई दोस्ती में बने प्रेम संबंधों के चलते एक युवती गर्भवती हो गई। जब उसने युवक से शादी करने कहा, तो युवक मुकर गया और धमकाने लगा। आखिकार गर्भवती युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। खमरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
खमरिया थाना पुलिस के मुताबिक बीए फाइनल की छात्रा की सहेली की शादी में रंजीत कुशवाहा से दोस्ती हुई। विगत 6 अक्टूबर 2025 की रात को रंजीत ने उसे गौशाला में बुलाया और कहा कि वह उसे पसंद करता है। बाद में रंजीत ने युवती से शादी का झांसा देकर अनेक मर्तबा शारीरिक संबंध बनाए।
इसके चलते युवती गर्भवती हो गई। जब रंजीत से युवती ने यह बात बताई और शादी करने कहा, तो रंजीत ने साफ इंकार कर दिया। साथ ही बच्चे को गिराने की बात कर धमकाने लगा। बाद में युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी रंजीत कुशवाहा निवासी के खिलाफ धारा 69,351(2) बीएनएस 3 (2) और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।