Jabalpur News: चिकित्सा सेवाएं बंद, आईएमए ने घेरा कलेक्ट्रेट

कोलकाता में हुई एक महिला डॉक्टर के साथ क्रूर घटना के बाद जबलपुर में भी इसका असर देखा जा रहा है।

Jabalpur News: चिकित्सा सेवाएं बंद, आईएमए ने घेरा कलेक्ट्रेट

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कोलकाता में हुई एक महिला डॉक्टर के साथ क्रूर घटना के बाद जबलपुर में भी इसका असर देखा जा रहा है। सरकारी संस्थाओं के डॉक्टर हो या प्राइवेट चिकित्सा संस्था सभी अस्पतालों में डॉक्टरों में भारी रोष व्याप्त है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी तीन दिन तक सभी चिकित्सा सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में आज सिविक सेंटर से डॉक्टरों ने एक रैली निकाली यह रैली प्रमुख मार्गो से होकर कलेक्टर कार्यालय घण्टाघर पहुंची। इस सम्बंध में वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य डॉक्टर सुनील बहल ने बताया कि देशभर के डॉक्टरों इस घटना को लेकर भारी आक्रोष है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=XnP9Ftp9s-k