Jabalpur News: ऐतिहासिक गौंड कालीन माला देवी मंदिर में दीपोत्सव के साथ मनाई दीवाली

Jabalpur News: Diwali celebrated with festival of lights in the historic Gond era Mala Devi temple.

Jabalpur News: ऐतिहासिक गौंड कालीन माला देवी मंदिर में दीपोत्सव के साथ मनाई दीवाली

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। गढ़ा पुरवा जबलपुर में गोंड राजाओं की कुलदेवी माला देवी का ऐतिहासिक मदिर में भारतीय सर्व जनजाति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सगा समाज और परिवार के साथ चौदस के दिन दिए से रौशनी बिखेर कर पूजा अर्चना की।जहां वैदिक मंत्रों से उत्पन्न ध्वनि ने श्रद्धालुओ के मन में सकारत्मक ऊर्जा का संचार किया।

वहीं माला देवी मंदिर के बारे में भारतीय सर्व जनजाति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार कुलस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि ये अति प्राचीन गोंड राजाओं के द्वारा स्थापित मंदिर है जो कि गढ़ा पुरवा में स्थित है‌। जिसमे हम सामाजिक बंधुओ के साथ विगत कई  से दीपावली कि पूर्व संध्या पर  दीप प्रज्वलित कर पूजन कर दीवाली मनाते है।


इसी कड़ी में चौदस को गढ़ा पुरवा जबलपुर में माता माला देवी का श्रंगार कर पूजा अर्चना कर दीवाली मनाई। जिसमें बच्चों और बड़ों द्वारा फुलझड़ी जला कर एक दूसरे  को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर भारतीय सर्वजन जाति सेना  के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार कुलस्ते, राजेश, उपाध्यक्ष धनराज सिंह पुसाम , राम धुर्वे, श्याम मोहन मरावी, रामा धुर्वे, भागवंती पुसाम, शक्ति कुलस्ते, हेमन्त पुसाम, सृष्टि कुलस्ते, भूमिका, छोटेलाल परस्ते ,आनंदीलाल परते, आदि उपस्थित थे पूजा अर्चना कर सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।