Jabalpur News: पानी के लिए भूख हड़ताल पर बैठे जबलपुर नगर निगम के पार्षद, 48 घंटे में एक बार हो रही वाटर सप्लाई
नर्मदा के किनारे बसी संस्कारधानी के कुछ वार्डों में आज भी भीषण जल संकट है।

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। नर्मदा के किनारे बसी संस्कारधानी के कुछ वार्डों में आज भी भीषण जल संकट है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज तक यहां सप्लाई के लिए पूर्ण रुप से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन नहीं बिछ पाई है। इनमें से संजय गांधी वार्ड भी एक ऐसा वार्ड है, जहां टंकी तो है लेकिन उससे 48 घंटे में एक बार वो भी महज कुछ मिनटों के लिए वाटर सप्लाई की जाती है। जिससे वार्ड में भीषण जल संकट है और वाशिंदों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों की इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षद आज गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। पार्षद कलीम खां ने कहा कि वे लगातार जल संकट से मेयर से लेकर कार्यपालन यंत्री तक को अवगत करा रहे हैं लेकिन फिर को जल संकट को दूर करने के लिए विशेष प्रयास नहीं किए जा रहे। ऐसे में जब वाशिंदे को पानी नहीं मिल रहा है तो भी जिम्मेदारों को नींद से जगाने के लिए प्यासे रहेंगे।