Jabalpur News: 6 की शाम और 7 अप्रैल को दोनों समय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि आनंद नगर टैंक में डक फुट बैंड 600 एम.एम. के बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके चलते 6 अप्रैल को सांयकाल एवं 7 अप्रैल को दोनों समय आनंद नगर टैंक से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्यो के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जल प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।