Jabalpur News: 58 वर्ष महिला का पति के 67 वर्षीय दोस्त ने किया रेप, रांझी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Jabalpur News: 58 वर्ष महिला का पति के 67 वर्षीय दोस्त ने किया रेप, रांझी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत एक 58 बर्षीय महिला को उसके पति के ही 67 वर्षीय दोस्त ने हवस का शिकार बना डाला। रांझी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 64,64 (2) (एम), 351 (2) बीएनएस एवं 3 (1) (w-ii), 3(2) (v) st/sc act, धारा-376,376(2) (एन) ताहि. एवं 3 (1) (w-ii),3(2)(v) st/sc act के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 के सावन माह में दोपहर में लगभग 01-02 बजे प्रसाद देने के लिए मुझे आरोपी ने अपने घर बुलाया था। जब मै प्रसाद लेने उसके घर गई तो, उसने जबरदस्ती गलत काम किया। जब मैं रोने लगी और बोली कि मैं अपने पति से बता दूंगी, तो आरोपी बोला कि किसी को भी बताई तो तेरे पति को जान से खतम कर दूंगा।

इस कारण मैं डर गई थी। इसके बाद आरोपी ने डरा धमकाकर 25 अगस्त 2024 से दिनांक 25 अप्रैल 2025 तक कई बार धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने उक्त मामले से अपने पति अवगत कराया तब कहीं जाकर 5 फरवरी को पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।