Jabalpur News: 54 वीं ओपन तैराकी प्रतियोगिता में बिलाबॉन्ग स्विमिंग एकेडमी के तैराकों ने फिर दिखाया जलवा

Jabalpur News: 54 वीं ओपन तैराकी प्रतियोगिता में बिलाबॉन्ग स्विमिंग एकेडमी के तैराकों ने फिर दिखाया जलवा

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 54 वीं ऑल इंडिया ओपन तैराकी प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 मई को नगर निगम तरण ताल में संपन्न हुई। जिसमें प्रत्येक वर्ष अनुसार एक बार फिर बिलाबॉन्ग स्विमिंग एकेडमी के तैराकों ने अपना हुनर दिखाते हुई स्वर्ण पदकों की वर्षा कर दी।

जिसमें एकेडमी की अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त तैराक मानवी श्रीवास्तव ने अंडर 17 के साथ साथ सीनियर वर्ग में भी कुल 10 स्वर्ण पदक, त्रिशा दुबे ने 5 स्वर्ण पदक,अयान अभिलाष ने 5 स्वर्ण पदक,तनिष्क झरिया ने 5 स्वर्ण पदक, आर्या दुबे ने तीन स्वर्ण पदक, सेरा दुबे ने तीन स्वर्ण एक सिल्वर एक ब्रॉन्ज पदक, पार्थ तिवारी ने एक स्वर्ण पदक, ईरा तिवारी ने एक सिल्वर पदक, लव शुक्ला ने दो स्वर्ण एक सिल्वर पदक, विवान अग्रवाल ने एक स्वर्ण एक सिल्वर दो ब्रॉन्ज पदक, शिवांश शर्मा ने दो सिल्वर पदक जीतकर संस्कारधानी का नाम उज्ज्वल किया।

सभी तैराक आगामी राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी तैराक गत वर्ष भी राष्ट्रीय पदक विजेता रहे है। तैराकों की स्वर्णीय सफलता पर एकेडमी की चेयरमैन अर्पिता मालपानी, प्राचार्य शमा खान, गीता दुबे, अभिलाष चंद्रन, शेफाली राव, अंशु श्रीवास्तव ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।