Jabalpur News: स्वस्थ पीठ वैलनेस न्यूरोथैरेपी सेंटर ने आयोजित किया निःशुल्क वैलनेस न्यूरोथैरेपी शिविर

Jabalpur News: स्वस्थ पीठ वैलनेस न्यूरोथैरेपी सेंटर ने आयोजित किया निःशुल्क वैलनेस न्यूरोथैरेपी शिविर

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। स्वस्थ पीठ वैलनेस न्यूरोथेरेपी सेंटर के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र द्वारा एक निशुल्क न्यूरोथेरेपी शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 6:30 तक किया गया। शिविर का उद्देश्य संस्कारधानी जबलपुर के सभी नागरिकों को दवा रहित न्यूरोथैरेपी थेरेपी की सुविधा प्रदान करना था।शिविर में पाचन क्रिया, साइटिका, सर्वाइकल, कमर दर्द, घुटना दर्द, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, अनिद्रा, चक्कर आना, जोड़ों का दर्द, नसों से संबंधित सभी रोगों के इलाज परामर्श हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्म कुमारी वर्षा बहन जी के मुख्य अतिथि में कदम संस्था के संस्थापक योगेश गनौरे की अध्यक्षता में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, आईटी पार्क के डायरेक्टर राजेश गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में टेलीग्राफ गेट नंबर 4 साईं बाबा मंदिर के पीछे न्यूरोथैरेपी वैलनेस सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने भी उपस्थित होकर शिविर में अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ एवं अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए सीनियर न्यूरो थेरेपिस्ट एलएमएनटी नीता दीक्षित, श्रीमती मोनिका साहू, श्रीमती उल्का साहू, नरेश श्रीवास अपने सभी अतिथियों का स्वागत मोती की माला पहनकर व शाल श्रीफल से सम्मान किया। सभी को संबोधित करते हुए ब्रह्म कुमारी वर्षा बहन जी ने कहा कि वर्तमान परिवेश आपाधापी का परिवेश है, जहां पर लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं।

इन परिवेश पर यह शिविर यह उपचार अत्यंत लाभदायक है। यह पद्धति हमें प्राचीन काल की याद दिलाती है। इस सेंटर द्वारा 3 वर्षों से इस पद्धति से सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है। जिससे सभी को लाभ हो रहा है।सभी को ज्यादा से ज्यादा इस पद्धति से जुड़ना चाहिए। शिविर में सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कदम संस्था के संस्थापक जिनका अनवरत पौधारोपण अभियान की वजह से लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है योगेश गनौरे ने कहा कि स्वस्थ शरीर स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। अतः प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सबसे पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे एवं लोगों को भी जागरूक करे निश्चित तौर पर न्यूरोथैरेपी का यह सेंटर इसी तरह का की सुविधा सभी को प्रदान कर रहा है।

आईटी पार्क के डायरेक्टर राजेश गुप्ता ने कहा कि मैं स्वयं साक्षी हूं इस वैलनेस सेंटर की 3 वर्षों की यात्रा का अनेकों मरीजों को यहां आकर लाभ मिला है। निश्चित तौर पर बिना दवाओं के बिना किसी मशीनी इलाज के हाथों से अपनी प्राचीन चिकित्सा पद्धति के माध्यम से ट्रीटमेंट लाभदायक है। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि यह सेंटर जबलपुर का एकमात्र ऐसा केंद्र है जहां पर चिकित्सा के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन भी दिया जाता है। पुराने से पुराने मरीज को भी यहां उचित मार्गदर्शन और उनकी चिकित्सा पद्धति से मैने लाभ लेते देखा है।

पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने वैलनेस सेंटर के माध्यम से संस्कारधानी के लाभ प्राप्त कर रहे सभी महानुभावों को स्वस्थ रहने शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने हेतु शुभकामनाएं दी एवं वैलनेस सेंटर के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कदम संस्था परिवार के राजीव चतुर्वेदी, सरबजीत सिंह मैनी, एसके सराफ, गुरमीत सिंह कपूर, संजीव ताम्रकार, मीता कौर मैनी, संगीता पंडित, मीनू खत्री, राजेश सराफ,एडवोकेट योगेश मिश्रा, राजेश रजक, देवेंद्र पांडे, श्रीनिवास महाराणा, राजेश ठाकुर, अनुभव मातेले, विवेक चतुर्वेदी आदि की उपस्थिति रही। निःशुल्क न्यूरोथेरेपी शिविर में कदम संस्था, पाथेय संस्था वर्तिका, मंथन श्री, सनाढ्य संगम नारी शक्ति मंच संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन व्यवस्थापन सनाढ्य संगम परिवार आयोजक मंडल के सदस्य राजेश प्रवीण पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कदम संस्था परिवार के सचिव संगठक कृष्णकांत दीक्षित राजा द्वारा किया गया।