Jabalpur News: सराफा के महागौरी ज्वेलर्स से सोने का लौकेट लेकर भागी महिला, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरा घटनाक्रम

Jabalpur News: सराफा के महागौरी ज्वेलर्स से सोने का लौकेट लेकर भागी महिला, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरा घटनाक्रम

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शहर के मुख्य सराफा बाजार में शुक्रवार की दोपहर ऐसा मामला सामने आया जिसने व्यापारियों के होश ही उड़ा दिए। यहां एक महिला सोने का लॉकेट देखते-देखते अचानक लेकर भाग गई। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपने साथी के साथ स्कूटर में बैठकर रफूचक्कर हो गई। जिसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने थाना पहुंचकर मामला पुलिस को बताया।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सराफा स्थित महागौरी ज्वलर्स में एक अनजान महिला आई और काउंटर पर बैठे कर्मचारी विक्की से सोने का लॉकेट दिखाने का कहने लगी। विक्की ने उसे लॉकेट दिखाया। काफी देर तक महिला डिजाइन पसंद नहीं आने का बहाना करके विक्की को उलझाए रही। अंततः महिला ने और डिजाइन दिखाने का बहाना किया।

उधर, विक्की महिला को और लॉकेट दिखाने के लिए पीछे मुड़ा था और सोने के लॉकेट से भरा डिब्बा उठाने जा रहा था, उसी दौरान महिला ने साढ़े तीन ग्राम का एक लॉकेट हाथ में दबाया और दुकान से भागने लगी। इस दौरान काउंटर पर बैठे कर्मचारी विक्की ने उसे पकड़ने के लिए आवाज लगाई थी।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DSu_E6KAVkk/?igsh=eHFlOHlxcm85NzZ2

दुकान मालिक के भांजे अजय सोनी ने बताया कि जब तक लोग उसे पकड़ते महिला अपने साथी के साथ स्कूटर पर बैठकर नौ दो ग्यारह हो गई। व्यापारियों ने एकत्र होकर इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस दुकान सहित अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि महिला की पतासाजी हो सके।