Jabalpur News: शादी समारोह में शामिल होने आए युवकों पर चली गोली, गैंगवॉर

Jabalpur News: शादी समारोह में शामिल होने आए युवकों पर चली गोली, गैंगवॉर

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गुरुवार की रात रोटरी क्लब सिविल लाइन में आयोजित शादी समारोह के दौरान गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। फायरिंग में दो युवकों के घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा घटनाक्रम गैंगवॉर से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

निजी अस्पताल में भर्ती दुर्गेश पाण्डे उर्फ पंड़ा निवासी शिवनगर भवानी फ्लावर के पास मदनमहल ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। वह अपने दोस्तों हर्ष यादव और श्रीकांत राय के साथ मोहल्ले के दोस्त गोलू सोंधिया की शादी में शामिल होने रोटरी क्लब गया था।

शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब 11:30 बजे रोटरी क्लब से बाहर निकले। जैसे ही वे गेट के पास सामने रोड पर पहुंचे, तभी दो एक्सिस वाहन वहां आए। एक एक्सिस में तीन युवक बैठे थे, जिनके बीच में मुक्कू पटेल बैठा था। दूसरी एक्सिस देवू पटेल चला रहा था, बीच में लकी पटेल तथा पीछे गुल्ली उर्फ अभिषेक गोस्वामी बैठा था।

इसी दौरान लकी पटेल और गुल्ली उर्फ अभिषेक गोस्वामी ने अपने पास रखे पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली दुर्गेश पाण्डे के बाएं पैर की जांघ में लगी, जबकि उनके साथी श्रीकांत राय के दाहिने हाथ की भुजा और पसली के पास गोली लगी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 3 (5) बीएनएस तथा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://youtube.com/shorts/zWYK7P9o1-g?si=4m3-iCFQwdZlNmvL

यूट्यूब 

https://www.instagram.com/reel/DUsf_t0EcD6/?igsh=dmZjc2doMDN4ZzNz

इंस्टाग्राम