Jabalpur News: रांझी रक्षा नगर में मानव खोपड़ी मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत रक्षा नगर फक्कड़ बाबा मंदिर के पास कचरे के ढे़र में एक मानव खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने खोपड़ी को अपनी सुरक्षा में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
सीएसपी रांझी सतीश साहू ने बताया कि बुधवार को रक्षा नगर फक्कड़ बाबा मंदिर क्षेत्र से सूचना मिली कि कचरे के ढे़र में एक मानव खोपड़ी पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस बल ने खोपड़ी बरामद करते हुए फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
चुंकि मौके पर केवल खोपड़ी मिली है, जिसके चलते मामले की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कबरबिज्जू देखे जाते हैं। संभावना है कि खोपड़ी किसी कब्र से लेकर कबरबिज्जू लेकर वहां आ गये होंगे। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DZH8xdaxaAk/?igsh=NjR0YnNvdHMxcXp2