Jabalpur News: रांझी में 20 अप्रैल को सुबह 9 से बिजली रहेगी बंद, पढ़िए क्या है कारण
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शहर संभाग उत्तर अंतर्गत प्री मानसून मेंटेनेंस हेतु लाइन मेंटेनेंस किया जा रहा है। सोमवार 20 अप्रैल को रांझी बाजार फीडर 11 kv feeder ( feeder कोड 9002) में मेंटेनेंस किया जाएगा। जिसके कारण सुबह 9 बजे AM से दोपहर 2:30 PM बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता रांझी, संभाग उत्तर ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान रांझी मेन रोड, आदर्श मार्केट, करौंदी,lny स्कूल, बापू नगर, मस्ताना चौक, पंजाबी कॉलोनी, रक्षा नगर कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी,मोनी तिराहा, चावला डेयरी,तलैया से संबंधित सभी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि कार्यानुसार प्रस्तावित शटडाउन की समयावधि घटाई ,बढ़ाई जा सकती है।