Jabalpur News: रांझी में सफाई कर्मचारियों फूटा आक्रोश, सड़कों पर कचरा फैला किया प्रदर्शन

Jabalpur News: रांझी में सफाई कर्मचारियों फूटा आक्रोश, सड़कों पर कचरा फैला किया प्रदर्शन

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। चार माह से वेतन की दरकार लगा रहे सफाई कर्मियों का आज गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद तो पूरे रांझी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दरअसल, आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने मस्ताना चौक रांझी से दर्शन सिंह तिराहें तक कचरा वहानों को पकड़कर पूरा कचरा रास्ते में पलटा दिया। तब कहीं जाकर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आंखें खुली। वहीं हालात को संभालने पुलिस बल भी आ पहुंचा।

आनन फानन में सभी सफाई कर्मियों को समझाने आ पहुंचे, लिखित आश्वासन दिया गया तब कहीं कर्मचारी शांत हुए। जानकारी के मुताबिक निजी ठेका कंपनी के करीब 150 कर्मचारी जो कि रांझी के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य करते हैं। उन्हें बीते चार माह से वेतन नहीं मिला है।

बताया जाता है कि नगर निगम ने उक्त ठेका कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया था, जिसके विरोध में उक्त कंपनी कोर्ट पहुंच गई थी। इस बीच सफाई कर्मियों से काम लिया जा रहा था, लेकिन उनके वेतन भुगतान को लेकर कोई भी आगे नहीं आ रहा था।

आज जब कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन किया तो अधिकारियों को सामने आना पड़ा। मौके पर पहुंचे एम आई सी मेंबर दामोदर सोनी ने सफाई कर्मियों को लिखित आश्वासन दिया है कि अगले मंगलवार तक उनके भुगतान की व्यवस्था कर दी जाएगी।