Jabalpur News: मूल्यांकन में लापरवाही का आरोप, NSUI ने घेरा RDVV कुलगुरु को
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने शुक्रवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुंच उत्तरपुस्तिकाओं के मुल्याकंन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुलगुरु प्रो.राजेश वर्मा से मुलाकात की और अपना विरोध दर्ज कराया। एनएसयूआई के RDVV प्रभारी अचल नाथ ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया में भारी लापरवाही बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि निकिता राजक (Roll No. 24100278), जो कि Bachelor of Physical Education (B.P.Ed.) की छात्रा हैं, को विषय – 302 (Sports Management) में अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया।जबकि छात्रा का दावा है कि उसने सभी प्रश्नों के उत्तर सही एवं पूर्ण रूप से लिखे थे।
आशंका है कि उत्तर पुस्तिका की जांच एवं मूल्यांकन पूर्ण रूप से नहीं किया गया।जिसके कारण यह त्रुटिपूर्ण परिणाम सामने आया है।अचल नाथ ने कहा कि यह घटना न केवल एक छात्रा के भविष्य के साथ अन्याय है, बल्कि विश्वविद्यालय की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है।
NSUI इस प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि संबंधित उत्तर पुस्तिका की तत्काल पुनः जांच (Re-evaluation) कराई जाए। मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई लापरवाही की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
छात्रा के साथ हुए अन्याय को जल्द से जल्द सुधारा जाए। अचल नाथ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI छात्रहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर निकिता रजक, सौरभ, कृष्णा, कृष, विशाल, जोहान, प्रिंस, सना, तनिष्क आदि छात्र उपस्थित थे।