Jabalpur News: मंत्री - IAS विवाद मामले पर सीएम से मिला IAS एसोसिएशन, हुआ पटाक्षेप
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश पर जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ आईएएस अरविंद सिंह के बीच हुए विवादित घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया है। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने कल विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। मनु श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी है।
उनके मुताबिक यह मामला गलतफहमी का था, जिसे बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। गौरतलब है कि 17 मार्च को अरविंद शाह ने जबलपुर में स्मार्ट सिटी के सीईओ का पदभार संभाला था, उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इसमें पाया गया कि कुछ कर्मचारी अनुपस्थित रहते है।
इस मामले में शाह ने जब एक महिला कर्मचारी को बुलाकर फटकार लगाई, जिसके बाद महिला ने शिकायत मंत्री राकेश सिंह से कर दी। इसके बाद 22 अप्रैल को मंत्री ने शाह को अपने बंगले पर बुलाकर चर्चा की इसके बाद मामला गर्मा गया था। अरविंद शाह ने अपना पक्ष सीएस अनुराग जैन के सामने रखा था।
सीएस ने इस मामले को आईएएस एसोसिएशन को भेज दिया था। आईएएस एसोसिएशन अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने बताया कि हम लोग कल शाम को मुख्यमंत्री से मिले थे। उसके बाद हमने अपना पक्ष रखा था। कुछ गलतफहमियां थीं जिन्हें दूर कर लिया गया है।