Jabalpur News: बिल्डर के घर पर बम फेंकने वाले युवकों को पुलिस ने दबोचा, वारदात में एक नाबालिग भी था शामिल
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी न्यू शोभापुर क्षेत्र में एक बिल्डर के घर पर बम फेंकने व कार में तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों व एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस उक्त युवकों उस स्थान पर भी ले गई जहां वे बम फेंककर दहशत का माहौल बनाना चाहते थे।
थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि 11 मई को फरियादी अक्षय सिंह निवासी न्यू शोभापुर, भानपुरा द्वारा थाना रांझी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रात्रि के समय तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके घर के सामने बम फेंककर दहशत फैलायी गई तथा उनकी बलेनो कार पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की गई।
उक्त रिपोर्ट पर थाना रांझी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की गई। दौरान विवेचना संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी आयुष पंडा एवं किशन तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में एक अन्य 16 वर्षीय विधि विवादित बालक निवासी चार खम्बा का नाम सामने आया, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। तीनों के द्वारा मोहल्ले में दहशत फैलाने एवं घूमने के दौरान उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा विधि विवादित बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DYjv7gSxjhA/?igsh=MTYwcWU5bGlyZXhhZA==
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक मयंक यादव, एएसआई मनीष जाटव , एएसआई लवकुश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक चंद्रभान, पुरूषोत्तम, आरक्षक मनीष पटेल एवं आरक्षक अभिषेक मिश्रा तथा क्राइम ब्रांच के asi मोहन तिवारी. प्र आर मोहन थापा थापा, हितेंद्र रावत, बीरेंद्र सिंह, आर. पंकज सिंह. सत्येंद्र बिसेन की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -
1.आयुष शर्मा @ आयुष पंडा उम्र 18 वर्ष नि कंचनपुर
2. किसन तिवारी पिता अशोक तिवारी उम्र 20 वर्ष संजय नगर पानी की टंकी आधारताल
3. 16 वर्षीय विधि विवादित बालक नि मक्कानगर थाना हनुमानताल