Jabalpur News: बरेला थाना की कमान शुभम सिंह के हाथ, गौर चौकी के प्रभारी बने नितिन पांडे, घमापुर और सिविल लाइन के थाना प्रभारी भी बदले
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आदेश पर घमापुर थाना प्रभारी इंदिरा ठाकुर को यातायात शाखा भेज दिया गया है। वहीं यातायात थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव को सिविल लाइन से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वही बरेला थाना की जिम्मेदारी अब शुभम सिंह ठाकुर को सौंपी गई है। इसके साथ ही गौर चौकी में भी बदलाव करते हुए नितिन पांडे को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।