Jabalpur News: बरेला के पुराने शासकीय स्कूल में मिला नरकंकाल
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। बरेला के पुराने शासकीय प्राथमिक कन्या शाला में गुरूवार की सुबह एक कंकाल मिला। कंकाल में मृतक व्यक्ति के सिर, जबड़ा, दांत पैर की हड्डी मिली है। पुलिस ने इसे पीएम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त भिक्षुक के रूप में की गई है।
बरेला पुलिस ने बताया कि बमबमपुरा निवासी अशोक डुमार निवासी ने सूचना दी कि वह नगर परिषद बरेला में सफाई कर्मी है। आज पुराना शासकीय प्राथमिक कन्याशाला बरेला में गंध आने पर जाकर देखा।
एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 65 वर्ष का कंकाल, जिसमें सिर, जबड़ा, दांत पैर की हड्डी मिली। उसे पता चला कि अज्ञात व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो पूर्व से भीख मांगकर खाता था। स्कूल के कमरे में सो जाता था। लगभग डेढ़ माह पूर्व से भीख मांगते नहीं देखा गया है।