Jabalpur News: पुष्पा शर्मा हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ही निकला आरोपी

Jabalpur News: पुष्पा शर्मा हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी ही निकला आरोपी

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 27 मई को रांझी थाना अंतर्गत हनुमान नगर अन्ना बाबा क्षेत्र में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घर में अकेली रह रही पुष्पा शर्मा नामक 75 वर्षीय महिला की हत्या उनके पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने की थी। लूट की नीयत से घर में घुसे युवक ने महिला को मौत के घाट उतार दिया था, वहीं अपने अपराध को छुपाने लाश को पुराने कुएं में फेंक दिया था।

पुलिस ने बताया कि मृतिका का भाई सुनील शर्मा ने बताया कि वह किशन होटल के पास जनरल स्टोर्स की दुकान चलाता है। उसके घर के बाजू में उसकी बड़ी बहन श्रीमति पुष्या शर्मा उम्र 75 वर्ष की रहती थीं। जो दिनांक 26 मई की रात लगभग 8 बजे अपने घर सोने के लिए चली गयीं थीं। 27 मई की रात 9 बजे तक उसकी बहन घर के बाहर नहीं आयी, तो अपने मित्रों के साथ बहन के घर आया।घर के बाहर बाउण्ड्री का गेट अंदर से बंद था।

बाउण्ड्री के उपर से सभी लोग अंदर आंगन में आये। कमरे के गेट का एक पल्ला खुला हुआ था,अंदर जाकर देखा अंदर वाले कमरे में फर्श व दीवाल पर खून के निशान व खून के घसीटने के निशान बने थे। मुख्य गेट पर कपड़े गाउन चादर एक जोडी चप्पल दरवाजे के पास पड़ी थी। हम लोग खून के घसीटने के निशान को देखते हुए आंगन में कुएं तरफ गए देखा उसकी बहन पुष्पा शर्मा का शव कुएं के अंदर पानी में उतरा रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बहन को चोट पहुंचाकर शव को घसीटते हुए कुएं में फेंक कर बहन पुष्पा शर्मा की हत्या कर दी है।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

 https://www.instagram.com/reel/DZNRxpBRbrJ/?igsh=MXRuanB0bG0xcm04aw==

ऐसे हुआ खुलासा -

दौरान विवेचना मे आसपास पूछताछ करने पर रात्रि में रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल के मृतिका के घर पास देखे जाने की जानकारी मिलने पर रामगोपाल मिश्रा की तलाश किया जो घर पर नहीं मिला। संदेह होने पर पतासाजी करते हुए रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल ने बताया कि पुष्पा शर्मा के लडके राजू से उसकी जान पहचान है।

जिसके घर भी वह आता जाता रहता था। पुष्पा शर्मा अपने बड़े लड़के राजू के साथ रहती थी एक हफ्ते से राजू अपने गांव गया था, पुष्पा शर्मा घर में अकेली रह रही थी तो उसने सोचा कि पुष्पा शर्मा के घर में घुसकर चोरी कर लूंगा ऐसा प्लान करके दिनांक 26 मई को रात करीबन 10.30 बजे अपने घर से सामने गली में टहलते हुए पुष्पा शर्मा के घर के सामने पहुंचा‌।

जिसकी वाउण्ड्री के गेट पर ताला लगा हुआ था और घर के बाहर वाले कमरे का दरवाजा थोडा खुला हुआ दिख रहा था। तब वह वाउण्ड्री के ऊपर से कूदकर आँगन में पहुंचा और बाहरी कमरे का दरवाजा ढकेलकर अन्दर वाले कमरे में पहुंच गया और अलमारी खोलकर देखने लगा। तभी पुष्पा शर्मा घर के अन्दर किचन तरफ से कमरे मे आ गयी और उसे पहचान ली और बोली कि गोपाल तू रात को घर में क्या कर रहा है।

चिल्लाने को होने लगी तो उसने पुष्पा शर्मा का मुंह पकड़ लिया। जो उसके बाल व कपडो को पकडकर लपटने लगी, तो उसने पुष्पा को जमीन में पटककर, वहीं पर रखा पानी की घघरिया उठाकर मुंह व सिर में 04-05 बार जोर से मारा। जिससे पुष्पा घायल हो गयी। जिसके बाद पुष्पा के गले का मंगलसूत्र, पैर में पहनी पायल निकाल ली और पुष्पा को घसीटते हुए आँगन मे ले जाकर कुए के अन्दर फेंक दिया ताकि जिन्दा न बचे। उसका हॉफ पैंट खींचातान में फटकर उतरकर वहीं पर छूट गया और चप्पल भी दरवाजे के पास छूट गयी थी।

घबराहट जल्दबाजी में छत के रास्ते बगल वाले प्लाट में कूदकर पीछे की कुलिया से अपने घर के सामने पहुंचा। घर के अन्दर चला गया और नहा लिया व पहनी हुई खून लगी शर्ट को भी घो लिया था। पुष्पा शर्मा से लूटा हुआ पैंडिल व पायल एक पॉलिथिन में बाँधकर अपने घर के कमरे मे बैग के अन्दर छुपाकर रख दिया। अगले दिन सुबह सुबह 07 से 08 बजे के बीच अपनी चप्पल व चूड्डा उठाने उनके घर तरफ गया, लेकिन उजाला होने व मोहल्ले मे लोगों के टहलने की वजह से पुष्पा शर्मा के घर के अन्दर नहीं जा पाया था।

फिर अपने घर आकर सोचा की नकली मंगलसूत्र व पायल लेकर पुष्पा बाई के घर में डाल दूंगा। जिससे कोई चोरी का शक नहीं करेगा। पुष्पा बाई के गले से निकाले हुए मंगलसूत्र की माला से सोने का पैंडल अलग कर अपने पास रख लिया व मंगलसूत्र के लाल रंग की गुरिया और लॉक को गंजेशगंज में मनियारी वाली ममता बाई के पास ले जाकर नकली पैंडिल खरीदकर उसी को पिरोने के लिये दे दिया व एक जोड़ी नकली पायल मी खरीदकर वहीं पर रख दी। शाम को घटना के बारे में लोगों के पता चलने लगा तो वह घबराकर अपने घर से ग्वारीघाट भाग गया था और यहा वहा छिपता रहा। पायल तथा घटना के वक्त पहने हुये कपड़े जप्त करते हुए आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर लिया।