Jabalpur News: छोटू चौबे गैंग के गुर्गों ने घमापुर में चलाई गोली,एक घायल
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत चुंगी चौकी-कांचघर चौक के बीच छोटू चौबे गैंग के गुर्गों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच चुंगीचौकी से कांचघर चौक बीच बाबू सिंधी, निखिल कंजा नामक बदमाशों ने यश थराट पर गोली चला दी। गोली चलाने वाले दोनों बदमाश छोटू चौबे गैंग के गुर्गें है।
ऐसा पता चला है कि एक साल से यश थराट का और बाबू सिंधी के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DWiz4iLEdEW/?igsh=b2xyMXp2cWlrMWo3