Jabalpur News: ग्वारीघाट में धर्मांतरण को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया

Jabalpur News: ग्वारीघाट में धर्मांतरण को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रविवार की दोपहर ग्वारीघाट थाना अंतर्गत दुर्गा नगर स्थित एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा में कथित धर्मांतरण के आरोप को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद एक मसीही समाज की महिला पर धर्मांतरण कराने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की‌। जिसके बाद मौके पर माहौल गरमा गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सीएसपी गोरखपुर ने बताया जैसे ही हंगामें की सूचना मिली मौके पर ग्वारीघाट थाना का बल पहुंच गया था और स्थिति को नियंत्रित किया।

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों का कहना है कि लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DXmEdHuEV_j/?igsh=djVkZGg4MXZ4czFs