Jabalpur News: गोराबाजार - बिलहरी के दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात ब्लैक स्पॉट किए गए चिंहित
आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जबलपुर-मंडला रोड़ पर आए दिन हो रही दुघर्टनाओं को देखते हुए अब प्रशासनिक अमला अब ब्लैक स्पॉट चिहिंत करने जमीन पर उतरा है। मुख्य रूप से घनी आबादी वाले क्षेत्र गोराबाजार- बिलहरी और तिलहरी में तेज रफ्तार वाहनों के आमजन शिकर बन रहे थे। लिहाजा कैंट बोर्ड, सैन्य व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उक्त पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी निरीक्षण दल के साथ थे।
निरीक्षण दल ने सबसे पहले गोराबाजार तिराहे का बढ़े यातायात के दबाव के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर फोकस किया गया। देखने में आया है कि जबलपुर से मंडला की ओर जाने वाले तेज रफ्तार वाहन अक्सर गोराबाजार बस्ती से आ रहे दुपहिया वाहन चालकों को अपना शिकार बना रहे थे। इसलिए तय किया गया कि गोराबाजार तिराहे पर ब्रेकर के साथ ही ट्रेफिक सिग्नल भी लगाए जाने का सुझाव सामने आया है।
इसके साथ ही बिलहरी शारदा मंदिर मोड़ और बिलहरी छोटे हनुमान मंदिर के सामने भी तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस जाते हैं। वहीं जगह-जगह से डिवाईडर खुले होने के चलते अचानक दूसरी ओर से वाहन आ जाते हैं। इस समस्या के हल के लिए डिवाइडर बनाए जाने व स्पीड ब्रेकर लगाए जाने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण दल में कैंट बोर्ड इंजीनियरिंग विभाग से अनुराग आचार्य, अन्याक्रांति दल प्रभारी नितेश पटेरिया, सीएसपी कैंट, गोराबाजार थाना प्रभारी, कांग्रेस नेता पवन कनौजिया आदि मौजूद थे।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -
https://www.instagram.com/reel/DWYTbwZkdV5/?igsh=dmhrNnpsZzVmM3pl