Jabalpur News: आरक्षक संवर्ग भर्ती 2025 के परीक्षा परिणाम आने से पहले पुलिस ने एमपी हाईकोर्ट में दायर की केवियट

Jabalpur News: आरक्षक संवर्ग भर्ती 2025 के परीक्षा परिणाम आने से पहले पुलिस ने एमपी हाईकोर्ट में दायर की केवियट

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पुलिस मुख्यालय म.प्र. के दिनांक 12 मार्च 2026 के पत्र के पालन में आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2025 के प्रथम चरण लिखित परीक्षा का परिणाम म.प्र.कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2026 को अपनी वेबसाइट पर जारी किया गया है, आरक्षक संवर्ग भर्ती एवं अनुसचिवीय संवर्ग भर्ती 2025 का परीक्षा परिणाम इसी वर्ष जारी होने की सम्भावना है।

उक्त प्रक्रिया के विरूद्ध कोई/संबंधित सर्वधारण उच्च न्यायालय जबलपुर मप्र में याचिका दायर करते हैं तो उन्हें अवगत कराया जाता है कि उच्च न्यायालीन प्रकरण दायर होता है तो उसमें शासन का पक्ष सुने बिना एकपक्षीय आदेश जारी न हो जिसे ध्यान मे रखते हुए उच्च न्यायालय मे केवियट दायर की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के आदेश पर उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जबलपुर को न्यायालय जबलपुर में केवियट दायर किए जाने हेतु प्रकरण का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।