अमरीश मिश्रा बने नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस संगठन प्रभारी ने की घोषणा
कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने गुरुवार को पत्र जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति से नगर पालिक निगम जबलपुर में पार्षद अमरीश मिश्रा को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है।

आर्य समय संवाददाता, भोपाल। कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने गुरुवार को पत्र जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति से नगर पालिक निगम जबलपुर में पार्षद अमरीश मिश्रा को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं एडवोकेट शगुफ्ता उस्मानी उप नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम जबलपुर होंगी। अयोध्या तिवारी को सचेतक कांग्रेस पार्षद दल नियुक्त किया गया है।