Jabalpur News: मंत्री सिंह से मिला भारतीय शैली कुश्ती संघ, कुश्ती का मिनी स्टेडियम बनाने की रखी मांग

Jabalpur News: Indian Style Wrestling Association met Minister Singh, demanded to build a mini stadium for wrestling

Jabalpur News: मंत्री सिंह से मिला भारतीय शैली कुश्ती संघ, कुश्ती का मिनी स्टेडियम बनाने की रखी मांग

आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। 8 अप्रैल को भारतीय शैली कुश्ती संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मप्र शासन में केबिनेट मंत्री राकेश सिंह से मिलने पहुंचा। भारतीय शैली कुश्ती संघ ने एक पत्र सौंप मंत्री सिंह को बताया कि जबलपुर पहलवानों का शहर कहलाता है और समय-समय पर एवं तीज त्यौहारों पर दंगल एवं राज्य स्तरीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

दंगल/कुश्ती जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन स्टाईल कुश्ती संघ मप्र के माध्यम से अनेंकों वर्षों से किये जा रहे हैं। उक्त आयोजनों में दर्शकों/कुश्ती प्रेमियों की अक्सर भीड़ रहती है। जबलपुर जिले में वर्तमान में 50 से 60 अखाड़ों में कुश्ती का प्रशिक्षण के लिए आज भी है एवं कुश्ती जबलपुर का लोकप्रिय खेल है, और यहाँ से बड़े-बड़े पहलवान तैयार हुए है।

आज की स्थिती में दंगल/कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करना हो तो मैदानों के अभाव में आयोजकों को स्थान चयन करने के लिये बहुत भटकना पड़ता है। काफी मशक्कत के बाद यदि स्थान का चयन होता है तो आयोजनों में अत्याधिक दर्शक उपस्थित होते है और उन्हें बैठने की व्यवस्था करना एवं वाहनों के स्टेंड हेतु कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए इण्डियन स्टाईल कुश्ती संघ मध्यप्रदेश ने माँग की है कि जबलपुर के पश्चिम क्षेत्र में एक से डेढ़ एकड़ की भूमि में 2000 से 3000 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था के साथ भारतीय शैली कुश्ती हेतु एक कुश्ती स्टेडियम बनाया जाए।

वर्तमान में उज्जैन में क्षीरसागर में कुश्ती स्टेडियम का निर्माण किया गया है एवं इंदौर में छोटा नेहरू स्टेडियम जहाँ पर कुश्ती की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस तर्ज पर यदि जबलपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कुश्ती स्टेडियम का निर्माण करवाते है तो कुश्ती जगत के लिए एक महात्तवपूर्ण सौगात होगी।

इस अवसर पर भारतीय शैली कुश्ती संघ मध्यप्रदेश के महासचिव अर्जुन यादव एवं राकेश यादव, मंतो पह., जयवंत खरपटे, अमित अग्रवाल, जयवीर सिंह बैस, एस.के. विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, रामलल्लू यादव, खलीफा राजेश सोंधिया, खलीफा अनिल रजक, विनोद चक्रवर्ती, विशाल नामदेव, अरूण चंद्रवंशी, आदि लोग मौजूद रहे।