Jabalpur News: प्रमोद वर्मा आईजी जबलपुर बने, अभिजीत रंजन हटाए गए, अभिनव विश्वकर्मा बने कटनी एसपी
Jabalpur News: Pramod Verma became IG Jabalpur, Abhijit Ranjan removed, Abhinav Vishwakarma became Katni SP
 
                                आर्य समय संवाददाता जबलपुर। 1 जून मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक जेएनपीए सागर प्रमोद वर्मा (भापुसे 2001) को अब पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन बनाया गया है। वहीं विवादों में घिरे एसपी कटनी अभिजीत रंजन (भापुसे 2014) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन-2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर अभिनव विश्वकर्मा (भापुसे 2019) को पुलिस अधीक्षक कटनी बनाया गया है।
इनके भी हुए तबादले -
सुशांत कुमार सक्सेना (भापुसे 2005): पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल जोन, मुरैना से पुलिस महानिरीक्षक, (अ०अ०वी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल.
चंद्रशेखर सोलंकी (भापुसे 2006): पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक
सचिन कुमार अतुलकर (भापुसे 2007): उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस महानिरीक्षक, छिन्दवाड़ा एवं अतिरिक्त प्रभार जबलपुर जोन, जबलपुर से पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल जोन, मुरैना.
कुमार सौरभ (भापुसे 2007): उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल रेंज, मुरैना से पुलिस महानिरीक्षक, (अजाक), पुलिस मुख्यालय, भोपाल.
सुनील कुमार जैन (भापुसे 2009): उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर से उप पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल रेंज, मुरैना.
वीरेन्द्र कुमार मिश्रा (भापुसे 2012): पुलिस अधीक्षक, दतिया से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल.
सूरज वर्मा (भापुसे 2013): सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर से पुलिस अधीक्षक, दतिया.
 
 Arya Samay
                                    Arya Samay                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
    
             
    
             
    
             
    
             
    
             
    
             
    
 
    
 
    
 
    
 
    
 
    
                                        
                                     
    
 
    
 
    
