Jabalpur News: अब व्हीएफजे में बड़ी संख्या में होगी टैंकों की ओवरहॉलिंग, T-72 टैंक को लेफ्टिनेंट जनरल औजेला ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Jabalpur News: Now a large number of tanks will be overhauled at VFJ, T-72 tank was flagged off by Lieutenant General Aujla.
आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) की इकाई, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (VFJ) द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत ओवरहॉल किए गए पहले दो T-72 टैंकों को बुधवार को एक गरिमामयी समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह ओजैला, मास्टर जनरल सस्टिनेंस (एम जी एस) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस गरिमामई समारोह में एवीएनएल के सीएमडी संजय द्विवेदी, सत्यब्रत मुखर्जी, डायरेक्टर ऑपरेशंस & एच आर, मेजर जनरल प्रभजोत सिंह भाटी/एडीजी, मेजर जनरल आर एस सुंदरम/एडीजी, प्रवीण कुमार, सीजीएम/ VFJ, एसपी Dekate, कंट्रोलर CQA(OFV) एवं राजीव गुप्ता, सीजीएम/जीसीएफ सहित बड़ी संख्या में एबीएनएल एवं अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
भारतीय सेना के लिए बैटल टैंक ओवरहॉलिंग की बढ़ी हुई ज़रूरत को पूरा करने के लिए, AVNL ने अपनी प्रोडक्शन यूनिट्स में से एक VFJ को चुना, ताकि AVNL की इकाई हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री (HVF) में मौजूदा ओवरहॉल सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।
इस क्षमता विस्तार पहल के हिस्से के रूप में, VFJ को 2025 में टैंकों का पायलट ओवरहॉल करने की मंज़ूरी दी गई थी। VFJ ने भारतीय सेना द्वारा तय किए गए तकनीकी विशिष्टियों और गुणवत्ता मानकों के अनुसार टैंकों का ओवरहॉल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जो सेना की ऑपरेशनल ज़रूरतों को पूरा करने की अपनी क्षमता और तैयारी को दिखाता है।
समारोह में अपने उद्बोधन में संजय द्विवेदी, सीएमडी/एवीएनएल ने व्हीएफजे द्वारा निर्धारित समय सीमा में टैंकों को सफलतापूर्वक ओवरहॉल किए जाने पर अपनी शुभकामनाएं दी और एवीएनएल के मुखिया होने के नाते यह संकल्प दोहराया कि एवीएनएल, व्हीएफजे पूरी क्षमता के साथ टैंकों की ओवरहालिंग सुनिश्चित करते रहेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि lieutenant general अमरदीप सिंह औजेला ने पूरी एवीएनएल और व्हीएफजे की टीम को प्रथम दो टैंकों की सफल ओवरहालिंग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था और इसे तय समय पर पूरा करके आपने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।
आगे भी आपको टैंकों की ओवरहालिंग का बड़ा काम मिलेगा और आप उसे सफलतापूर्वक कर पाएंगे इसका मुझे पूरा विश्वास है। इसके पहले अपने स्वागतीय उद्बोधन में निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रवीण कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सबको विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार दो टी - 72 टैंक हमने तय समय के भीतर ओवरहाल कर लिए हैं, और आगे भी हम अपनी पूरी क्षमता के साथ टैंकों की ओवरहाल करते रहेंगे।