Jabalpur News: ग्राम सालीवाड़ा में हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Jabalpur News: ग्राम सालीवाड़ा में हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर 28 जनवरी को ग्राम सालीवाडा गौर में हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से प्रारंभ की गई। जिसमें लगभग 2000 हिंदू भाई एवं बहनें शामिल हुईl इस कार्यक्रम में संस्कृति और संस्कार को जोड़ते हुए विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 51 ब्राह्मण के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर मनोज पांडे (प्रांतीय संगठन मंत्री संस्कृत भारती),आचार्य राघवाचार्य एवं गायत्री अग्रवाल का श्रीफल और साल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी का भोजन एवं भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के सभी हिंदू भाई बहनों का सहयोग प्राप्त हुआ।