Jabalpur News: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री जमुना मरावी का निधन
आर्य समय डेस्क। शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती जमुना मरावी का आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि अंत्येष्टि कल 28 मार्च को ग्राम टिकरिया सुपावारा कुण्डम में सुबह 11 बजे सम्पन्न होनी है। श्रीमती जमुना मरावी सिहोरा विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं।